shiv chalisa

असम की ट्रेनों में महिलाओं से बलात्कार और हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (15:04 IST)
तिनसुकिया। असम की दो ट्रेनों में दो महिलाओं से बलात्कार और उनकी हत्या के मामले के मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास दास को कल शाम तिनसुकिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी बिपिन पांडे को शुक्रवार तड़के बानीपुर स्टेशन पर डिब्रूगढ़-बेंगलुरु एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया।


असम पुलिस ने ट्वीट कर बताया, सिमालुगुड़ी और मरियान में चलती ट्रेनों में घटे इन वीभत्स अपराधों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोष साबित करने वाले साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा, नागरिकों के न्याय और कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने कल दास को गिरफ्तार किया था। उसने जांच के दौरान पांडे को दोनों अपराधों में अपना साथी बताया था। अधिकारी ने बताया कि पांडे बिहार का रहने वाला एक रिक्शाचालक है, जिसे आरपीएफ ने शिवसागर जिले की पुलिस को सौंप दिया।
जोरहट के असम कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा 10 जुलाई को कामाख्या एक्सप्रेस के शौचालय में मृत पाई गई थी, जबकि 11 जुलाई को एक अधेड़ महिला का शव अवध असम एक्सप्रेस के शौचालय में मिला था। दोनों की हत्या एक ही तरीके से की गई थी और दोनों से बलात्कार भी हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

Nothing का बड़ा धमाका: धांसू लुक के साथ Phone 4a और 4a Pro लॉन्च, साथ में 135 घंटे चलने वाला हेडफोन भी!

कर्नाटक में 'डिजिटल स्ट्राइक', 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला

अगला लेख