गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद बने भोपाल कलेक्टर, तरुण पिथोड़े को हटाया गया

विकास सिंह
गुरुवार, 18 जून 2020 (22:08 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे भोपाल को नया कलेक्टर मिल गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया को तरुण पिथोड़े की जगह राजधानी भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े को खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया  है और अब तक खाद्य नागरिक आपूर्ति के संचालक अविनाश लवानिया को उनकी जगह कलेक्टर बनाया गया है। 
 
कमलनाथ सरकार के समय हाशिए पर चल रहे IAS  अफसर अविनाश लवानिया भोपाल नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही अविनाश लवानिया को भोपाल नगर निगम कमिश्नर पद से हटाते हुए लूप लाइन में भेज दिया गया था।  
 
प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी होते ही अविनाश लवानिया को भोपाल कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा जोर शोर से चल रही थी लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन और तेजी से फैलते संक्रमण के कारण तरुण पिथौड़े को सरकार ने नहीं हटाया था। पिछले दिनों सरकार ने  भोपाल नगर निगम कमिश्नर बी.विजय दत्ता को भी हटा दिया था।  
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख