Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में सूखा, राजस्थान से मांगा पानी

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (11:23 IST)
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सूखे के चलते अधिकारियों ने फसल को बचाने के लिए राजस्थान से पानी मांगा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सूखती खरीफ फसलों के लिए राजस्थान के कोटा बैराज से मध्यप्रदेश को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग राजस्थान के अधिकारियों से की है।
 
विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि चंबल के आसपास के श्योपुर, मुरैना और भिंड जिलों को सिंचाई के लिए पानी देने वाले गांधीसागर बांध से रबी की मुख्य फसलों को नहर से पानी दिया जाता है, लेकिन इस वर्ष श्योपुर में 822 मिलीमीटर औसत वर्षा के मुकाबले मात्र 250 मिलीमीटर वर्षा होने से खरीफ की धान, सोयाबीन, उड़द आदि हजारों हैक्टेयर फसलों पर श्योपुर सहित मुरैना आदि जिलों में सूखे की स्थिति आ गई है। 
 
उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम मध्यप्रदेश के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के कोटा में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र लुहाड़िया को मध्यप्रदेश का मांगपत्र सौंपा है। 
 
मांगपत्र में अनुरोध किया गया है कि 25 या 26 अगस्त से कोटा बैराज से चंबल नदी में व्यर्थ छोड़े जाने वाले पानी को चंबल नहर में दे दिया जाए जिससे कि किसानों की सूखती फसल को लाभ मिल सके। राजस्थान ने इस पर उच्च स्तर पर विचार कर आगे कार्यवाही की बात कही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

Meta Global Outage : फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

योगी सरकार की पहल से वृद्धाश्रम बना आत्मनिर्भरता का केंद्र

अगला लेख