Hanuman Chalisa

मप्र विधानसभा सत्र से पूर्व भाजपा का वंदे मातरम् गायन, शिवराज भी हुए शामिल

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (11:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के आला नेताओं ने आज नवगठित विधानसभा के प्रथम सत्र के शुरु होने के पहले राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय परिसर में वंदे मातरम् का गायन किया।


प्रदेश में इस वर्ष महीने की पहली तारीख को मंत्रालय में वंदे मातरम् गायन की परंपरा का पालन नहीं होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसका तीखा विरोध किया था। चौहान ने कहा था कि वे स्वयं पार्टी के नेताओं के साथ सात जनवरी को सत्र शुरु होने के पहले मंत्रालय में वंदे मातरम् गाएंगे और इसके बाद पार्टी विधानसभा तक का मार्च करेगी।

इसी क्रम में आज चौहान समेत पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और अन्य नेता मंत्रालय परिसर पहुंचे। सामूहिक गायन के बाद चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चूंकि वंदे मातरम् गायन को फिर से नए स्वरूप में शुरु करने का फैसला ले लिया है, इसलिए भाजपा ने विधानसभा तक के मार्च को स्थगित कर दिया है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भले ही वंदे मातरम् का स्वरूप बदलने की बात कही हो, लेकिन वंदे मातरम् का स्वरूप हमेशा 'भारत माता की जय' ही है। इसके पहले चौहान ने ट्विटर पर लोगों से अपील की थी कि सभी लोग जो जहां हों, वहीं वंदे मातरम् गाएं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे लाइव करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

नाकेबंदी पर टकराव तेज, क्या Iran–United States के बीच हो पाएगी दूसरे दौर की अहम वार्ता?

187 जोड़ों का सामूहिक विवाह: Yogi Adityanath सरकार की ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

AI जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास: Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख