Hanuman Chalisa

MP विधानसभा का बजट सत्र आज से, MSP सहित कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

बजट सत्र 1 से 19 जुलाई तक चलेगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 जुलाई 2024 (09:10 IST)
MP budget session: मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार, 1 जुलाई से बजट सत्र (budget session) शुरू हो रहा है जिसमें कथित नर्सिंग कॉलेज (nursing college) घोटाले और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बीच टकराव होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार 3 जुलाई को बजट पेश करेगी। उन्होंने बताया कि सत्र में 14 बैठकें होंगी, जो सोमवार से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगी।

ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने बचाई 5 माह के लव्यांश की जान
 
तोमर ने की तैयारियों की समीक्षा : प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को राज्य विधानसभा में सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यह 16वीं विधानसभा का तीसरा सत्र है। कांग्रेस कथित नर्सिंग कॉलेज घोटाले और पिछले विधानसभा चुनावों में फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वादे सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेगी।

ALSO READ: मध्य प्रदेश में आपातकाल पर अध्याय स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा : मोहन यादव
 
सारंग के आवास पर आज विरोध प्रदर्शन : विपक्षी दल पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आवास पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका आरोप है कि सारंग नर्सिंग कॉलेज घोटाले में शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांग की है कि लोकसभा की तरह मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का भी सीधा प्रसारण किया जाए ताकि जनता अपने प्रतिनिधियों की कार्यवाही देख सके।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख