Hanuman Chalisa

मप्र में बसपा के साथ गठबंधन को लेकर हमारा रुख 'सकारात्मक' : कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (12:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर उसका रुख 'सकारात्मक' है। पार्टी ने यह भी कहा कि बातचीत चल रही है और चुनाव से पहले तालमेल होने की उम्मीद है।


कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, बसपा के साथ बातचीत चल रही है और गठबंधन करने को लेकर हमारा रुख सकारात्मक है। यह पूछने पर कि तालमेल के फैसले में इतना समय क्यों लग रहा है, बाबरिया ने कहा, चुनावी तालमेल के लिए बातचीत में समय लगता है। चुनाव में अभी समय है और उम्मीद है कि चुनाव से पहले हम साथ होंगे।

बाबरिया का बयान इस मायने में अहम है कि कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश में बसपा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
दरअसल, कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में बसपा को साथ लेना चाहती है और इसकी वजह पिछले चुनाव में बसपा का प्रदर्शन है। 2013 के चुनाव में बसपा को चार सीटें मिलीं थी और उसे 6.30 फीसदी वोट हासिल हुए थे। कांग्रेस बसपा को साथ लेकर राज्य के दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख