Biodata Maker

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

विकास सिंह
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (12:29 IST)
भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मध्यप्रदेश में सत्तातरूढ़ पार्टी भाजपा में संगठन और सरकार तक नियुक्तियों का सिलसिला शुरु हो गया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में संगठनात्मक रुप से बेहद अहम माने जाने वाले संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी ने संगठन स्तर पर 13 नए संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की है। बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों  के तुरंत बाद इन नियुक्तियों का आदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया है। मध्यप्रदेश में  इस वक्त चुनाव आयोग द्वारा SIR का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में संगठन प्रभारियों  के सामने पहली चुनौती SIR के जरिए बूथ मैनेजमेंट मजबूत करना है। 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक लता वानखड़े को उज्जैन,डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा और राहुल काकोरी को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंदौर से आने वाले गौरव राणदिवे को सागर, निशांत खरे को ग्वालियर और अभय यादव को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। अब ग्वालियर संभाग के प्रभारी रहे विजय दुबे को अब रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौरव सिरोठिया को शहडोल, कांतदेव सिंह को नर्मदापुरम, तेजबहादुर सिंह को भोपाल, रणवीर रावत को इंदौर,सुरेंद्र शर्मा को निमाड़ और सुरेश आर्य को मंदसौर की जिम्मेदारी दी गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

LIVE: श्रीनगर में फटा फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट, 10 की मौत

साजिश नहीं हादसा, श्रीनगर ब्लास्ट पर क्या बोले जम्मू कश्मीर के डीजीपी?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

अगला लेख