Festival Posters

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (12:12 IST)
Bihar Election Results : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गई। राजद तो 23 फीसदी वोट शेयर प्राप्त कर अपनी साख बचा गई लेकिन कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। करारी हार के बाद पार्टी ने एक बार फिर वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग के साथ ही पीएम मोदी पर भी सवाल खड़े किए। ALSO READ: राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?
 
कांग्रेस ने एक खबर का स्क्रिन शॉट शेयर करते हुए कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी-अमित शाह के इशारे पर चुनाव आयोग ने SIR कर 69 लाख वोट काट दिए। जिन लोगों के वोट काटे गए, वे विपक्ष के वोटर थे, जिन्हें टारगेट कर लिस्ट से बाहर किया गया। ये साफ तौर पर 'वोट चोरी' है।
 
पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि NDA की सांसद शाम्भवी चौधरी ने मतदान किया, लेकिन जब वे बाहर निकलीं तो देखा गया कि उनके दोनों हाथों की उंगली पर स्याही लगी थी।
<

7⃣ NDA की सांसद शाम्भवी चौधरी ने मतदान किया, लेकिन जब वे बाहर निकलीं तो देखा गया कि उनके दोनों हाथों की उंगली पर स्याही लगी थी। pic.twitter.com/ZZc8vFtWx4

— Congress (@INCIndia) November 15, 2025 >
बिहार में आचार संहिता लागू होने के बाद भी मोदी-नीतीश सरकार ने महिलाओं को 10,000 रुपए भेजना जारी रखा। खासतौर पर ये किस्तें वोटिंग के दिनों के आसपास भेजी गईं। मगर चुनाव आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया, क्योंकि वे खुद इस 'वोट चोरी' की मिलीभगत में शामिल हैं। ALSO READ: बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?
 
निष्पक्ष नहीं था चुनाव : राहुल गांधी ने भी हार के बाद एक बयान जारी कर कहा था कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। ALSO READ: Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां
 
गौरतलब है कि बिहार में इस बार भी 202 सीटें जीतकर राजग की सरकार बनती नजर आ रही है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को मात्र 35 सीटें ही मिली। भाजपा 89 सीटे जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी वहीं राजद मात्र 25 सीटे जीतकर तीसरे नंबर पर रही। इस चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 43,74,579 यानी 8.71 फीसदी वोट प्राप्त हुए।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा