Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में शिवराज ही 'सरकार', सिंधिया समर्थक 9 मंत्री जीत की ओर, 3 मंत्री पिछड़े

पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद ही राजपूत भी जीत की ओर

विकास सिंह
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (13:12 IST)
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें अब करीब –करीब साफ हो गए है। 28 सीटों में से भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहां उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस की सत्ता में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस आठ सीटों पर बढ़त बना कर रखी है।  

सुबह से ही उपचुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री निवास से नजर रखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं प्रदेश भाजपा दफ्तर में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरु कर दिया है। 
 
 
1-इमरती देवी- डबरा विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कांटे के मुकाबले में आगे चल रही है और धीमे-धीमे वह जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने शुरुआत से ही कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे पर बढ़त बना रखी है। 
2- प्रद्युम्न सिंह तोमर–ग्वालियर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से आगे चल रहे है। 
3-प्रभुराम चौधरी-राजधानी भोपाल से लगी सांची विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी आगे चल रहे है। प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के मदनलाल चौधरी को बड़ी बढ़त बनाई है।
4-महेंद्र सिंह सिसौदिया- बमौरी विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया बड़ी बढ़त बनाकर अब जीत की ओर बढ़ रहे है। काउंटिंग की शुरुआत से ही उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया लाल अग्रवाल पर बढ़त बना ली है। कन्हैयालाल अग्रवाल चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस के साथ गए थे। 
5-बिसाहूलाल सिंह- अनूपपुर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भी बढ़त बना ली है। वह अब तक की मगणना में कांग्रेस के विश्वनाथ पर पांच हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है।
6-हरदीप सिंह डंग- सुवासरा सीट से शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह डंग ने बढ़ी बढ़त बना कर रखी है। अब तक की मतगणना में डंग, कांग्रेस उम्मीदवार राकेश पाटीदार से अच्छे मार्जिक से आगे चल रहे है।।  
7-राजवर्धन सिंह दत्तीगांव–बदनावर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस के कमल पटेल से आगे चल रहे है।
8-एंदल सिंह कंसना- सुमावली सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री एंदल सिंह कंसाना और कांग्रेस के उम्मीदवार अजब सिंह कुशवाह के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।  
9-बृजेंद्र सिंह यादव – मुंगावाली सीट से भाजपा उम्मीदवार भी आगे चल रहे है। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया सिंह लोधी पर बढ़त बनाकर रखी है।  
10-ओपीएस भदौरिया- शिवराज कैबिनेट के मंत्री ओपीएस भदौरिया को कांटे के मुकाबले में फंसे हुए है। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत कटारे से कड़ी टक्कर मिल रही है। हेमंत काटरे बढ़त लगातार बढ़त बनाए हुए है
11-गिर्राज दंडोतिया-दिमनी विधानसभा सीट से मंत्री गिर्राज दंडोतिया अभी पीछे चल रहे है। उन्हें कांग्रेस के रवींद सिंह तोमर से कांटे की टक्कर मिल रही है। 
12-सुरेश धाकड-पोहरी विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री सुरेश धाकड़ कांग्रेस के हरिवल्लभ शुक्ला से पीछे चल रहे है। 
 
इसके साथ सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और शिवराज कैबिनेट के मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत ने भी बड़ी बढ़त बना लिया है। काउंटिंग की शुरुआत से ही वह कांग्रेस उम्मीदवार पारूल साहू से आगे चल रहे है। पारूल साहू चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थी। वहीं सांवेर सीट से पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट आगे चल रहे है, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू पर बढ़त बना ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

अगला लेख