Festival Posters

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भंग हुई मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

विकास सिंह
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (21:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद जारी है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी में बदलाव के बाद अब पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। मंगलवार को भोपाल दौरे पर आए नए प्रदेश प्रभारी कुंवर जितेंद्र भंवर सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने की जानकारी देते हुए कहा कि  आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और प्रभारी काम करते रहेंगे। वहीं अब संगठन में नए सिरे से नियुक्तियां होगी।

इससे पहले मंगलवार को दिन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों औऱ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने के साथ जिला अध्यक्षों से पार्टी के प्रदर्शन पर रिपोर्ट ली गई। इसके साथ बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई और पार्टी संगठन अब मैं नहीं हम की भावना के साथ काम करेगा। इसके साथ बैठक में पार्टी संगठन को नए जोश के साथ सक्रिय करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह: पंपों पर लगी लंबी कतारें, प्रशासन ने बताई सच्चाई

Weather Update : इन राज्‍यों में चढ़ने लगा पारा, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

असम में वायुसेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट की मौत, लापता हुआ विमान

देशभर में बम की झूठी धमकी देने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुजरात में भूकंप के झटके: कच्छ के भचाऊ में 3.4 की तीव्रता दर्ज, घरों से भागे लोग

अगला लेख