मध्यप्रदेश में 1250 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से हाहाकार, गृहमंत्री को भी करना पड़ा एयरलिफ्ट

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (07:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के 1250 से अधिक गांवों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। आपदा मोचन एवं सुरक्षा बलों की सहायता से करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 1950 लोग अब भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं। इस बीच राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्हें एयर लिफ्ट किया गया।
 
मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि प्रदेश के कम से कम 1,281 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और बुधवार शाम तक बाढ़ में फंसे 6,220 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
गृहमंत्री भी एयरलिफ्‍ट : दतिया जिले में बाढ़ से घिरे इलाके में पहुंचे गृहमंत्री डॉक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने बाढ़ में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला और बाद में खुद हेलिकॉप्‍टर के जरिए एयरलिफ्ट हुए। जिस मोटरबोट से वे वहां पहुंचे थे, उस पर पेड़ गिर गया। एक तार भी उसमें फंस गया था, जिससे नाव नहीं चल पा रही थी। तब गृह मंत्री को भी एयरलिफ्ट करके सुरक्षित निकाला गया।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख