Hanuman Chalisa

बड़ा फैसला, राजनीति से प्रेरित मामलों को वापस लेगी मप्र सरकार

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। वक्त है बदलाव के नारे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार में अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिन भी बदलने लगे हैं। पंद्रह साल विपक्ष में रहने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार को घेरने के लिए खूब आंदोलन और धरना प्रदर्शन किए। इस दौरान पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पांच हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए।


अब जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में काबिज हो गई है तब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बीजेपी सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस लेने के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

केस वापस लेने की इस पूरी प्रकिया के जिला स्तर पर तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी और पूरी प्रकिया की निगरानी गृह मंत्रालय करेगा। जिला स्तर पर कलेक्टर, एसपी और लोक अभियोजन अधिकारी की सदस्यता वाली एक समिति बनाई जाएगी जो अपनी अनुशंसा भोपाल भेजेगा, जिस पर डीजीपी, गृह सचिव और सरकारी वकील वाली सीमित विचार कर अपनी रिपोर्ट विधि विभाग को भेजेगा और विधि विभाग इस पर अंतिम निर्णय लेते हुए कोर्ट में चल रहे राजनीतिक मामलों को वापस लेने की सिफारिश करेगा।

कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, सरकार किसान आंदोलन और एट्रोसिटी एक्ट के विरोध के दौरान हुए भी राजनीतिक केस वापस लेगी।

वहीं सरकार के इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कमलनाथ सरकार के कई मंत्रियों को भी राहत मिलेगी। जनसंपर्क मंत्री शर्मा और कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते समय खुद कहा कि बीजेपी सरकार के समय राजनीतिक दुर्भावना के चलते उन लोगों पर भी कई केस लगाए गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

अगला लेख