suvichar

उमा भारती ने किया तंज, 'मायावती को मेरा नंबर दे दो, कभी भी पड़ सकती है मेरी जरूरत'

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (11:10 IST)
झांसी। एक दिन के दौरे पर झांसी आई केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा-बसपा गठबंधन का जमकर मजाक उड़ाया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जिन लोगों ने बसपा सुप्रीमों की इज्जत तक पे हमला कर दिया, आज उन लोगों के साथ गठबंधन करना आश्चर्य कर देने वाली बात है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने गठबंधन को लेकर कहा कि कांशीराम और मुलायम सिंह के समय जो गठबंधन हुआ, वह काफी मजबूत था। वो गठबंधन इतिहास में दर्ज है।
 
 
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा-बसपा का आज जो गठबंधन हुआ है उसके बाद से वह काफी चिंतित हैं कि कहीं मायावती का उनके पास कभी भी फोन ना आ जाए क्योंकि ब्रह्मदत्त द्विवेदी अब नहीं हैं। गेस्टहाउस कांड में ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने जान पर खेलकर मायावती की जान बचाई थी।
 
 
उमा भारती ने मीडिया से कहा कि आप मेरा नंबर मायावती के पास भिजवा दो। जैसे ही उन पर संकट आएगा मैं उन्हें बचाने पहुंच जाऊंगी। उन्होंने कहा कि वह दिन किसी भी समय आ सकता है। मुझे तो लगता यह समय टिकट वितरण के समय ही आ जाएगा। इसके साथ ही उमा भारती ने दावा करते हुए कहा कि गठबंधन के बाद भी यूपी में पूरी सीटों पर उन्हें ही जीत मिलेगी।
 
उमा भारती ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का यह गठबंधन कितने दिन चल पाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। तीन हिन्दी भाषी प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की हार पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत नहीं हुई है, बल्कि तीनों राज्यों में भाजपा की हार खुद की गलतियों से हुई है। जिन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी दूर करेंगी। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

Attacks को नाकाम करने के लिए ईरान अपना रहा रूस वाला 'देसी जुगाड़' ! US और इजराइल ऐसे खा रहे हैं धोखा

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

अगला लेख