Hanuman Chalisa

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 मार्च 2025 (22:51 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार नाबालिगों से दुष्कर्म की सजा की तरह लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वालों के लिए भी मृत्युदंड का प्रावधान करेगी। यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।
ALSO READ: सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव
उन्होंने कहा कि मासूम बेटियों से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ सरकार बहुत सख्त है। इस संबंध में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में धर्म परिवर्तन के लिए भी मृत्युदंड का प्रावधान किया जाएगा। यादव ने कहा कि राज्य अवैध धर्म परिवर्तन करने वालों को नहीं बख्शेगा।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि वह ऐसी कुप्रथाओं और गलत कामों से सख्ती से निपटेगी। बाद में, यादव ने 'एक्स' पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए समर्पित है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान के बाद अब मध्यप्रदेश में बेटियों का धर्म परिवर्तन करने वालों के लिए भी मृत्युदंड का प्रावधान किया जाएगा।
 
महिला दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता योजना 'लाडली बहना योजना' के 1.27 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1,552.73 करोड़ रुपये डिजिटल रूप से हस्तांतरित किए।
 
उन्होंने एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना के तहत 26 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को 55.95 करोड़ रुपए का अनुदान भी हस्तांतरित किया, जिसके तहत प्रति सिलेंडर 450 रुपए प्रति माह का अनुदान प्रदान किया जाता है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tariff के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर गिराया H-बॉम्ब, क्या बोला MEA

अब डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर पैसे मांगने का आरोप, नया वीडियो आया सामने, लड़कियों को धमकी देने का भी आरोप

Rail Neer : सस्ता हुआ रेल नीर, GST का असर, जानिए अब 1 लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे दाम

NPS से एकीकृत पेंशन योजना में जाने के इच्छुक कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

GST रिफॉर्म और H1B वीजा से तय होगी शेयर बाजार की चाल, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

सभी देखें

नवीनतम

सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, मिला स्कॉच (SKOCH) गोल्ड अवॉर्ड

सबसे कम टैरिफ वाली है मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना, CM डॉ. यादव बोले- परियोजना ने ग्रीन ऊर्जा और स्टोरेज को दी नई दिशा

SDG-6: जीवन को चलाने वाला पानी, क्यों है अरबों लोगों के लिए अमृत?

मेरठ की स्नेहा दीवान बनीं मिसेज इंडिया एशिया-2025 की विजेता

शर्मनाक! वफादारी साबित करने के लिए महिला के हाथ खौलते तेल में डाले

अगला लेख