गर्मी से झुलसा मध्यप्रदेश, खजुराहो देश में सबसे गर्म शहर

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (19:56 IST)
यहां पारा 48.6 दर्ज किया गया। प्रदेश के ही उमरिया में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री था, जो देश में सर्वाधिक रहा।
 
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार खजुराहो के साथ ही राज्य का दमोह 47 डिग्री और नौगांव 46.9 डिग्री के साथ क्रमश: देश में तीसरे और चौथे सबसे ज्यादा तपने वाले शहर रहे। प्रदेश में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बहुत ज्यादा है। इस सूची में प्रदेश के उमिरया के बाद सतना 30.9 और जबलपुर 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
 
राजस्थान की लू से झुलसा मध्यप्रदेश : राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण समूचा मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। बेतहाशा गर्मी के चलते राज्य के सभी शहरों में जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। गर्मी के असर से दोपहर बाद घर के बाहर निकलना दूभर बना हुआ है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहने के साथ ही बाजारों में भी चहल पहल नहीं दिखाई दे रही है। दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
 
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के खजुराहो, दमोह और नौगांव के साथ ही तीन अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यहां खरगोन में 46.5, श्योपुर में 46.4, शाजापुर में 46.0, गुना में 45.8, रीवा में 45.0, ग्वालियर और रायसेन में 45.5, जबलपुर में 45.3, रतलाम में 45.2, होशंगाबाद और खंडवा में 45.1, शिवपुरी में 45.0, भोपाल में 44.8, उज्जैन में 44.5 तथा सीधी में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख