MP Municipal Corporation Election Results : मध्यप्रदेश के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने फिर लहराया परचम, 5 सीटों पर जीत

Webdunia
रविवार, 17 जुलाई 2022 (20:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की 16 में से 11 नगर निगम सहित 133 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी है। बुरहानपुर, खंडवा और सतना,  उज्जैन, इंदौर नगर निगम में भाजपा को जीत मिली है। नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव में भी भगवा दल भारी नजर आ रहा है। हालांकि सिंगरौली चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में धमाकेदार एंट्री ली है। चुनाव परिणामों से जुड़ी हर जानकारी...

-उज्जैन में दोबारा काउंटिंग में मुकेश टटवाल की जीत। जीत का अंतर 736। कांग्रेस ने की थी दोबारा काउंटिंग की मांग।

यहां भाजपा की जीत : मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में रविवार को मतगणना में भाजपा के महापौर प्रत्याशी बुरहानपुर, सतना, खंडवा और सागर में विजयी घोषित किए गए जबकि आप प्रत्याशी ने सिंगरौली में जीत दर्ज की है। जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा में महापौर पद पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
 
बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया। सतना में भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकर ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24,916 मतों के अंतर से हराया।

खंडवा में भाजपा की महापौर उम्मीदवार अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा जैन को 19,763 मतों से पराजित किया। सागर में भाजपा की महापौर उम्मीदवार संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को 12,665 मतों से हरा दिया।

सिंगरौली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9,231 मतों के अंतर से हराया। यह पहला मौका है जब आप ने मप्र में निकाय चुनावों में कदम रखा है।

- उज्जैन में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल जीते। जीत का अंतर मात्र 200 वोटों का आ रहा है। कांग्रेस सकती है रिकाउंटिंग की मांग।

- सागर नगर निगम में भाजपा की जीत। मेयर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने जीत दर्ज की।
-मध्यप्रदेश नगर निकाय चुनावों में भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। अब तक प्राप्त 11 नगर निगम के रुझानों में 7 में भाजपा और 3 में कांग्रेस को बढ़त। 1 सीट पर आप आगे।
-मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री, सिंगरौली नगर निगम में महापौर रानी अग्रवाल की जीत
-अब तक प्रदेश में 30 नगर परिषद में भाजपा जीती
-22 नगर पालिका में भाजपा की जीत

-रीवा के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण की जान चली गई। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से महज 14 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।
-मंदसौर नगर पालिका में भाजपा की जीत।
-उज्जैन नगर निगम में भाजपा ने बनाई बढ़त।
-खंडवा नगर निगम में भाजपा की की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को हराया।
-ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन वर्मा से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
-सतना में भाजपा की जीत, योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया।
​-बुरहानपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत, माधुरी पटेल ने कड़े मुकाबले में शहनाज अंसारी को 388 वोटो से हराया।
-इंदौर, भोपाल, सागर, खंडवा, सतना और ग्वालियर में भाजपा आगे, जबलपुर, उज्जैन और छिंदवाड़ा  में कांग्रेस को बढ़त। सिंगरौली में आप आगे।
-भोपाल में 10वें राउंड के बाद भाजपा की मालती राय 15000 से अधिक वोटो से आगे।
-जबलपुर में कांग्रेस की बढ़त बरकरार। कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू ने 21000 वोटों की बनाई बढ़त।
 भाजपा प्रत्याशी जामदार अपना स्वयं का वार्ड 350 वोटों से हारे।
-ग्वालियर में भाजपा को झटका, कांग्रेस की शोभा सिकरवार आगे
-इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे
-सिंगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी रीना अग्रवाल आगे चल रही है। भाजपा की चंद्रप्रताप विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर।
-दतिया में भाजपा की जीत पर गृहमंत्री के बंगले पर जश्न 
-इंदौर और भोपाल में भाजपा के महापौर प्रत्याशी आगे। उज्जैन कांग्रेस को बढ़त।
-भोपाल नगर निगम में भाजपा की मालती राय 1500‌ वोटों से आगे।
-भोपाल में कुल 85 वार्डो में से कांग्रेस 17 में आगे। भाजपा को 14 वार्डो में बढ़त।
-सागर नगर निगम में महापौर पद पर पहले राउंड में भाजपा 2586 वोट से आगे।
-उज्जैन नगर निगम में कांग्रेस के महेश परमार 5000 वोटों से आगे।
-जबलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने बनाई बढ़त।
-छिंदवाड़ा नगर निगम में भाजपा 13 और कांग्रेस 11 वार्ड में आगे
-मंदसौर नगर पालिका में भाजपा आगे।
-गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया के बडौनी नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में भाजपा जीती।
-डाक मतपत्र में इंदौर में भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 100 वोट से आगे
-उज्जैन में कांग्रेस ने बनाई बढ़त। सतना में भाजपा आगे।
-भोपाल और ग्वालियर में भाजपा ने बनाई शुरुआती बढ़त।
-भोपाल में महापौर मतगणना में डाकमत पत्र में भाजपा की प्रत्याशी मालती राय आगे
-इंदौर‌ में कांग्रेस ‌के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला की मतगणना स्थल पर बहस, रोके जाने पर हुआ विवाद
-सतना व कोठी में कांग्रेस को एक - एक वार्ड में मिली जीत
-इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, खंडवा, उज्जैन, बुरहानपुर, सतना, सागर और सिंगरौली में मतगणना जारी।
-टीकमगढ़ से ओरछा के वार्ड 1 और 2 में भाजपा पार्षद को मिली जीत
-36 नगर परिषद में भी काउंटिंग : सीहोर, विदिशा, राजगढ़, ब्यावरा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना होगी।
-इंदौर में भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के संजय शुक्ला के बीच कड़ा मुकाबला।
-भोपाल में भाजपा प्रत्याशी मालती राय और कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल में मुकाबला।
-सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी। 
-सबसे पहले खंडवा और सबसे आखिरी में इंदौर के चुनाव परिणाम आएंगे। 
-दूसरे चरण में 13 जुलाई को जिन 214 निकायों में मतदान हुआ था वहां के चुनाव परिणाम 20 जुलाई को आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख