Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में आफत की बारिश, रतलाम में डूबा बस स्टैंड, मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग भी बंद

Webdunia
रविवार, 15 सितम्बर 2019 (08:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब परेशानी का सबब बनने लगी है। पूरे प्रदेश कही रिमझिम तो कही तेज बारिश जारी है। बारिश की वजह से रतलाम के बस स्टैंड में पानी में डूबा नजर आया तो नागदा के पास रेलवे ट्रेक पर पानी आ जाने से शनिवार को मुंबई-दिल्ली मार्ग बंद हो गया।
 
भारी बारिश में मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग प्रभावित : भारी बारिश के चलते नागदा के पास रेलवे ट्रेक पर पानी आ जाने से शनिवार को मुंबई-दिल्ली मार्ग बंद हो गया और कई ट्रेनों को बीच जंगल में ही खडा करना पड़ा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के सूत्रों के अनुसार कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है और कुछ को निरस्त किया गया है, तो कुछ ट्रेनें चार से नौ घंटे विलंब से चल रही है।

ALSO READ: MP में सितंबर में बारिश ‍का सितम, सामान्य से 33 फीसदी अधिक, 4 जिलों में सामान्य से दोगुनी
गांधीसागर के 19 गेट खोले, बाढ़ से हालात : प्रदेश में चौबीस बांधों के गेट कई दिनों से खुले हुए हैं। इस बीच आज गांधी सागर बांध के भी सभी 19 गेट खोले जाने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसके मंदसौर जिले में कई गांवों में पानी भर गया। शहर की अनेक बस्तियां जलमग्न हो गयी हैं। हालांकि इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने शहर की बस्तियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। यहां का सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर जलमग्न हो गया। मंदिर के पास बह रही शिवना नदी में बाढ़ आ गई है।

नीमच में भी बाढ़ से हालात : भारी बारिश की वजह से नीमच का हाल भी बेहाल है। लोगों का घरों से निकलना दुष्वार हो गया है। सड़कों पर खड़े ट्रक पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। 
 
रपट पर फंसी बस, बाल-बाल बची 50 यात्रियों की जान : रानापुर से झाबुआ आते वक्त शुक्रवार रात एक निजी बस चालक ने 50 यात्रियों से भरी बस को मोद नदी के रपट पर डाल दिया। इस पर चार फुट ऊपर तक पानी बह रहा था। बस अंसतुलित होकर बहने लगी तभी चालक बस छोड़कर कूद कर भागा। आस पास के ग्रामीणों ने तत्परकता दिखाते हुए बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
11 जिलों में रेड अलर्ट : मौसम विभाग ने आज भी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।
 
इन जिलों में है अलर्ट : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, राजगढ़, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, देवास, सीहोर, इंदौर, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख