Hanuman Chalisa

उज्जैन के महाकाल मंदिर के प्रसाद पर लगा BHOG का ठप्पा

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 8 जून 2019 (14:12 IST)
भोपाल। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद पर अब भोग का टैग लग गया है। फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्‍स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने महाकाल मंदिर के प्रसाद को BHOG (ब्लिसफुल हाइजिनिक ऑफरिंग टू गॉड) का दर्जा दे दिया है।
 
यह टैग मंदिर में तैयार होने वाले प्रसाद की शुद्धता और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा है। शुक्रवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली में महाकाल में चढ़ने वाले भोग को यह दर्जा दिया गया है। भक्तों को बंटने वाले प्रसाद की शुद्धता और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर ये सर्टिफिकेट महाकाल मंदिर को दिया जा रहा।
 
महाकाल मंदिर के एडिशनल एडमिनिस्ट्रेटिव शारदा प्रसाद दीक्षित वेबदुनिया को बताते हैं कि दिल्ली में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में FSSAI ने BHOG सर्टिफिकेट दे दिया है, जो जल्दी ही मंदिर प्रबंधन को मिल जाएगा।
 
क्या है BHOG का दर्जा : FSSAI मंदिरों में मिलने वाले प्रसाद को शुद्धता और खाद्य सुरक्षा की परख करने के बाद BHOG (ब्लिसफुल हाइजिनिक ऑफरिंग टू गॉड) का टैग देता है। महाकाल मंदिर के प्रसाद को मिलने वाला यह टैग मंदिर में तैयार होने वाले प्रसाद की शुद्धता और खाद्य सुरक्षा से संबंधित रहेगा, जो कि महाकाल के भक्तों में बांटा जाता है।
 
क्विंटलों में बिकता है प्रसाद : महाकाल मंदिर के एडिशनल एडमिनिस्ट्रेटिव दीक्षित वेबदुनिया को बताते हैं कि मंदिर में औसतन 15 क्विंटल प्रसाद प्रतिदिन बिकता है। महाकाल मंदिर में कुल पांच काउंटर प्रसाद बेचने के लिए हैं, जिनमें से एक काउंटर मंदिर प्रांगण के बाहर है। बाकी के चार काउंटर मंदिर प्रांगण के अंदर ही हैं।
 
दीक्षित कहते हैं कि प्रसाद की बिक्री श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर करती है, अगर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है तो ज्यादा प्रसाद बिकता है और संख्या घटने पर प्रसाद की बिक्री भी घट जाती है। महाकाल मंदिर के प्रसाद को ऑनलाइन भी आर्डर किया जा सकता है। प्रसाद की डिलीवरी पोस्टल डिपार्टमेंट द्वारा की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी बोले- साजिश कर रही थी सरकार, उन्होंने देश से झूठ बोला...

इंदौर आबकारी में रचा इतिहास, पहली बार 2100 करोड़ रुपए पार, सभी 173 दुकानें नीलाम

CM धामी ने चारधाम यात्रा को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धलुओं से किया वादा

अगला लेख