Hanuman Chalisa

झुलसाती गर्मी भी नहीं तोड़ पाती इनके हौसले

Webdunia
शनिवार, 8 जून 2019 (14:00 IST)
उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज आग उगल रहा है। पंखे, कूलर और एसी सभी पस्त होते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर इस खतरनाक मौसम में भी बुलंद हौसलों के साथ देश की सीमा पर सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान झुलसाती गर्मी में भी अपनी ड्‍यूटी को अंजाम दे रहे हैं। राजस्थान से लगा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर हो या गुजरात या पंजाब या फिर किसी और क्षेत्र से लगी सीमा, झुलसाती गर्मी में हमारे सुरक्षाबलों के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्‍यूटी को अंजाम दे रहे हैं। 
 
बीएसएफ के जवान सीमा पर तपती गर्मी में भी डटे हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक बीएसएफ जवान के हवाले से कहा कि हम सीमा पर तैनात हैं तभी देश के लोग चैन से सो रहे हैं। कैसी भी परिस्थिति हो, कैसा भी मौसम हो हम हमेशा सतर्क रहते हैं। अपनी ड्‍यूटी में कोई कोताही नहीं बरतते।
 
लोगों ने भी सुरक्षाबलों की सराहना में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोज कुमार ने इस पर ट्‍वीट करते हुए कहा मुझे मेरे देश के सैनिकों पर गर्व है। मैं उनका आदर और सम्मान करता हूं। मैं जानता हूं कि आप हमें सुरक्षित रखने के लिए परिवार से दूर रहकर विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। जय जवान, जय हिन्द।
 
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि एक तरफ ये जवान हैं और दूसरी तरफ पैसों के भूखे BCCI के भेड़िए जिनके लिए सेना के सम्मान से ज्यादा वर्ल्डकप की कमाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख