rashifal-2026

मध्यप्रदेश में निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में घुसाई लकड़ी

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (09:39 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद उसके गुप्तांग में लकड़ी घुसा दी। पुलिस ने इस मामले में मैहर मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट से जुड़े 2 लोगों को गैंगरेप और बर्बरता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
खून से लथपथ और दर्द से कराह रही लड़की को मैहर में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों आरोपियों की पहचान रवीन्द्र कुमार रवि एवं अतुल बढ़ोलिया के रूप में की गई है।
 
पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक हादसा गुरुवार को मैहर कस्बे में हुआ और दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने लड़की के गुप्तांगों में कोई कठोर वस्तु घुसा दी थी।
 
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा हूं कि रवीन्द्र एवं अतुल ने 12 साल की लड़की के गुप्तांग में छड़ी या कुछ अन्य कठोरी चीज नहीं घुसेड़ी थी। लेकिन इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट द्वारा ही की जा सकती है। हम अभी भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि लड़की के शरीर पर काटने और चोट के निशान थे। उसका यौन उत्पीड़न किया गया। लड़की की हालत के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासकीय संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही है और डॉक्टरों ने बताया कि वह अब ठीक है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
 
गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपी 30 वर्ष के हैं और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मैहर में शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त), 376 (बलात्कार), 376 डीबी (सामूहिक बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 34 (समान मंशा) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 5 एवं 6 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
 
मंदिर ट्रस्ट ने लिया एक्शन : इस बीच, संबंधित घटनाक्रम में मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति, मैहर के प्रशासक के हस्ताक्षर वाले एक बयान में कहा गया है कि रवीन्द्र एवं अतुल का यह कृत्य अशोभनीय है और इससे मंदिर समिति की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इन दोनों को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक किया जाता है।
 
शिवराज ने दिए सख्‍त कार्रवाई के निर्देश : मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।
 
क्या बोले कमलनाथ : घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पीड़िता पर निर्भया कांड की याद दिलाने वाला अमानवीय हमला किया गया।
 
उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया, 'बहनों और बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं मध्य प्रदेश में एक नियमित घटना बन गई हैं और इससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने लड़की के उचित उपचार और एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की।'

सम्बंधित जानकारी

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

प्रदेश भर से आए फरियादी, हर पीड़ित से स्वयं मिले मुख्यमंत्री योगी

Naxalites surrender : सुकमा में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हर एक पर 48 लाख का इनाम

भारत स्काउट एंड गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का लखनऊ में भव्य शुभारंभ

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या में विदेशी मेहमानों की बढ़ती संख्या से होटल क्षेत्र में आई नई जान

अगला लेख