shiv chalisa

दर्दनाक, निर्वस्त्र कर युवक-युवती को जलाया, छह माह बाद मिले कंकाल

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (15:44 IST)
इंदौर। पुलिस ने छह माह पुराने एक मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। हालांकि अब दोनों के कंकाल ही बरामद हुए हैं। 
 
इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़गोंदा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक मेहंदी कुंड पिकनिक स्पॉट पर घूमने आने वाले युवक युवतियों पर नजर रखते थे और मौका देखते ही उन्हें लूट का शिकार बनाते थे। पूछताछ में इन्होंने एक युवक और युवती की जघन्य हत्या करना भी कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दो नरकंकाल भी जब्त किए हैं। 
 
मेहंदी कुंड इंदौर से कुछ किलोमीटर दूर एक पिकनिक स्थल है, जहां पर अक्सर युवक-युवतियां जाते हैं। नवंबर 2017 नवंबर में एक युवक-युवती यहां घूमने गए थे और उसके बाद से ही लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।  युवक का नाम हिमांशु सेन है। दोनों ही महू क्षेत्र के रहने वाले थे। 
 
इसी बीच, कुछ दिन पहले चार युवक-युवतियां मेहंदी कुंड घूमने गए। जिन्हें ताक में बैठे चार आरोपियों ने अपना शिकार बनाया और युवक-युवतियों को बंधक बनाकर अपने साथ जंगल ले गए। वहां पर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। इसी दौरान युवकों में से एक ने अपने मोबाइल के जरिए इस घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी। इसके बाद उसका साथी बड़गोंदा पुलिस के पास गया।
 
सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के ऑपरेशन की भनक लगते ही चारों बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने मुखबिरों मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी गोविंद, बलराम,केशव और अजय ने बताया कि नवंबर 2017 में एक युवक और युवती को लूट का शिकार बनाया था। फिर दोनों को निर्वस्त्र कर आग के हवाले कर दिया था।
 
आरोपियों ने बताया कि जली हुई लाश को उन्होंने ऊंचाई से नीचे फेंका और फिर दोनों लाशों का पत्थरों से मुंह कुचल दिया। इसके बाद उन्हें मेहंदी कुंड के पास पत्थरों से ढक दिया। दोनों ही युवक युवती 20 वर्ष के बताए जा रहे हैं, जिनकी गुमशुदगी क्राइम ब्रांच और अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख