Hanuman Chalisa

दर्दनाक हादसा, बारात ले जा रहा मिनी ट्रक नदी में गिरा, 21 की मौत

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (07:35 IST)
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक मिनी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होकर सोन नदी के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में लगभग बीस बारातियों की मौत हो गई और पच्चीस घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंगरौली जिले के देवसर से सीधी के पमरिया गांव बारात लेकर आ रहा मिनी ट्रक बहरी और अमलिया थाना क्षेत्र के बीचों बीच स्थित सोन नदी पर बने जोगदहा पुल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के बीच में गिर गया। घायलों में पंद्रह को बरही के अस्पताल में तथा दस को सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया है।
 
देर रात्रि हुई दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय नागरिक की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अनुमान है कि ट्रक में लगभग पचास यात्री सवार थे। बताया गया है कि अब तक पन्द्रह बारातियों के शव नदी से निकाल जा चुके हैं।
 
अंधेरा होने के बजह से राहत एवं बचाव कार्य में परेशानियां हो रही है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वाहन नदी के बीचों बीच गिरा है। बताया गया है कि मुस्लिम परिवार की एक बारात सिंगरौली जिले के देवसर के हर्राबिजी गांव से सीधी जिले के पमरिया जा रही थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख