MLA की गुंडागर्दी, पुलिसकर्मी को थाने में मारे थप्पड़

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (08:54 IST)
देवास। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में गुुुुरुवार देर रात भाजपा विधायक चंपालाल देवड़ा ने देवास जिले के उदयनगर थाने में घुसकर एक पुलिसकर्मी से मारपीट की। इस पर उदयनगर थाना पुलिस ने विधायक चंपालाल देवड़ा और अन्य साथियों पर शासकीय कार्य  में बाधा और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय भाजपा विधायक चंपालाल देवड़ा के पुत्र का विवाद उदयनगर थाना में पदस्थ आरक्षक संतोष इवनाती के साथ हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर रात के करीब 12 बजे विधायक खुद  थाने पर गए और सिपाही की पिटाई कर दी।


बताया जा रहा है सिपाही ने विधायक के बेटे और भतीजे को थाने में बंद अपहरण और दुष्कर्म के आरोपियों से मिलने से रोका था।
 
पुलिस ने शुक्रवार सुबह मामले में भाजपा के विधायक चंपालाल देवड़ा और उनके अन्य साथियों पर शासकीय कार्य  में बाधा और मारपीट का मुकदमा कायम किया है। बताया जा रहा है कि सारी मारपीट थाने में लगे सीसीटीवी  में कैद हो चुकी है, हालांकि पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख