Hanuman Chalisa

फरार विधायक कटारे की हाई कोर्ट में याचिकाएं

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (20:41 IST)
जबलपुर। छात्रा से ज्यादती और अपहरण के केस में फरार घोषित कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की हैं। एक याचिका में उन्होंने उन पर हुई एफआईआर को निरस्त करने की गुजारिश की है। कोर्ट ने अभी याचिका पर सुनवाई की तारीख नहीं दी है। 
 
उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही कटारे फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उन पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी कर रखी है। कटारे ने कोर्ट में जिन दो याचिकाओं को निरस्त करने की गुहार लगाई है। उनमें से एक छात्रा द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने और दूसरी  पीडि़ता की मां द्वारा अपहरण पर दर्ज बयान को खारिज करने की बात कही गई है।
 
कुछ समय पहले भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हेमंत कटारे द्वारा ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने पत्रकारिता की एक छात्रा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लड़की ने कटारे के खिलाफ रेप का मामला दायर करवाया था। वहीं लड़की की मां ने कटारे पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख