विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में ट्रंपकार्ड होगा मोहन सरकार का महिला आरक्षण का दांव!

विकास सिंह
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (12:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा महिलाओं के सहारे चुनावी रण भेदने की तैयारी में जुट गई है। विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव की वोटिंग से एक हफ्ते पहले मोहन कैबिनेट ने सरकारी नौकिरियों में 35 फीसदी आरक्षण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देकर महिला वोटर्स को साधने का बड़ा दांव चला है।

आज बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने के फैसले को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों और बहनों को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने के हमारे संकल्प पर मोहन सरकार ने अमल किया है। इसके साथ ऐसे कई योजना और डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मध्यप्रदेश पर बरस रहा है। इसलिए मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और लोग सरकार के कामकाज से खुश है और बुधनी और विजयपुर की जनता को विश्वास है कि विकास भाजपा ही करेगी।
ALSO READ: विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR से गर्माया सियासी पारा
उपचुनाव में महिला वोटर्स निर्णायक- मध्यप्रदेश की जिन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वहां पर महिला वोटर्स निर्णायक है। बुधनी विधानसभा में कुल वोटर्स की संख्या 2 लाख 44 हजार के पास है जिसमें 1.16 लाख से अधिक महिला वोटर्स की संख्या है। वहीं विजयपुर विधानसभा में कुल वोटर्स की संख्या 2 लाख 54 हजार है,जिसमें महिला वोटर्स की संख्या 1.20 लाख के आसपास है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस जो भी महिला वोटर्स को साध लेगा उसकी जीत पक्की है।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और इस साल लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश लाड़ली बहना का खासा असर देखा गया था और दोनों ही चुनाव में भाजपा ने जीत का नया रिकॉर्ड बनाया था। 2023 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लाकर ऐसा दांव चला था जिससे चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किए को भारत ने दी पाकिस्तान का साथ देने की सजा, सेलेबी एविएशन की हो गई छुट्टी

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की 100 कब्रों को किया अपवित्र

जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे रामलला के दरबार में

उत्तरप्रदेश के हरदोई में ऑटो-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

अगला लेख