Hanuman Chalisa

MP Cabinet : शिवराज के करीबी भूपेंद्र सिंह और उषा ठाकुर सहित इन दिग्गजों का कटा पत्ता, मोहन कैबिनेट में नहीं मिली जगह

Webdunia
सोमवार, 25 दिसंबर 2023 (18:04 IST)
MP Cabinet : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन मंत्रिमंडल में शिवराज के करीबियों को जगह नहीं मिली। खास बात ये रही कि मालवांचल के उज्जैन जिले से आने वाले मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मंत्रिमंडल में भी मुख्य तौर पर इसी अंचल का ही दबदबा दिखाई दिया। हालांकि शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे राज्य के वरिष्ठतम विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह का नाम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने ने सभी को चौंका दिया है।
 
शपथ लेने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। 28 मंत्रियों में से 18 कैबिनेट रैंक के हैं, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और चार राज्य मंत्री हैं। 
ALSO READ: MP में डॉ. मोहन यादव मंत्रिपरिषद में 18 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्यमंत्री ने ली शपथ
मोहन के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को इस बार जगह नहीं मिली। भूपेन्द्र सिंह ने शिवराज सरकार में कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई थी।  शिवराज के करीबी माने जाने वाले विश्वास सारंग जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिवराज सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विसाहू लाल सिंह, मीणा सिंह, उषा ठाकुर, बृजेंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह और हरदीप सिंह डंग को शामिल नहीं कया गया है। 
 
मोहन मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट और ऐदल सिंह कंसाना जैसे नेता नए मंत्रिमंडल में जगह बनाने में सफल रहे। शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया भी अब विधायक बनकर रह गए हैं। उन्हें भी कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। 
 
पूर्व विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम को लेकर अटकलें थीं इस बार उन्हें पार्टी राज्यमंत्री बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
 
मालवांचल से ये बने मंत्री : शपथ लेने वाले पांच मंत्री इंदौर संभाग से आते हैं, जिनमें वरिष्ठ विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर-एक), तुलसी सिलावट (सांवेर), नागर सिंह चौहान (अलीराजपुर), निर्मला भूरिया (पेटलावद) और विजय शाह (हरसूद) शामिल हैं। वहीं उज्जैन संभाग को जहां पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (मल्हारगढ़) के तौर पर सरकार में प्रतिनिधित्व मिला था, वहीं आज इस संभाग से दो और विधायकों चैतन्य कश्यप (रतलाम) और इंदर सिंह परमार (शुजालपुर) ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, जिसके बाद अब इस संभाग को भी सरकार में अच्छा-खासा प्रतिनिधित्व मिल गया है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख