Hanuman Chalisa

1 मार्च से शुरू होगी एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, मंडल ने भेजे प्रवेश पत्र

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (18:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी की मुख्य परीक्षाएं 1 और 2 मार्च से शुरू होंगी। इनके प्रवेश-पत्र सभी 51 जिलों की समन्वय संस्थाओं में वितरण के लिए भेजे जा चुके हैं। मंडल की ओर से शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले की सभी अनुपूरक संस्थाएं अपने जिले की समन्वयक संस्था से संपर्क स्थापित कर छात्रों को वितरित करने के लिए प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकती हैं।
 
 
छात्र और छात्राओं के भविष्य को निर्धारित करने वाली हर दृष्टि से प्रदेश की सबसे बड़ी इन परीक्षाओं में लगभग 18 लाख 66 हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 11,32,741 परीक्षार्थी तथा हायर सेकंडरी परीक्षा में लगभग 7,32,319 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केंद्र और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
 
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं, जहां वे पढ़ते हैं, उसी विद्यालय में 12 से 26 फरवरी के मध्य आयोजित की जाएंगी और हायर सेकेडंरी व हाईस्कूल स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र में 7 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित की जाएंगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख