Festival Posters

MP में प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2023 (22:34 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) सहित अन्य के सोशल मीडिया अकाउंट के ‘संचालकों’ (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।
 
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया कि प्रियंका, कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ राज्य के 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध शाखा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इकाई बन गई है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली एक पोस्ट को लेकर इंदौर पुलिस ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने प्रियंका, कमलनाथ और अरुण यादव के 'एक्स' अकाउंट के ‘संचालक’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया जिसमें राज्य में ठेकेदारों से ‘50 प्रतिशत कमीशन’ मांगे जाने की बात लिखी गई है।
 
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि कांग्रेस ने प्राथमिकियों के खिलाफ मध्यप्रदेश के 52 जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की। 
<

BJP को आगामी मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है।

सामने दिख रही हार से पार्टी पूरी तरह घबरा और बौखला गई है।

इस बौखलाहट का ही नतीजा देखिए-

जब श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन के गोरखधंधे के खिलाफ आवाज उठाई...

तो अपने भ्रष्टाचार को…

— Congress (@INCIndia) August 13, 2023 >
उन्होंने कहा कि कई जिलों में हमने प्रदर्शन किया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश की अपराध शाखा भाजपा नेताओं की मदद कर रही है।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और अन्य के साथ मिश्रा ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए, अन्यथा चार महीने बाद, उनकी वर्दी छीन ली जाएगी।
 
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि इस चुनाव में उनकी पार्टी विजयी होकर सत्ता में आएगी।
मिश्रा ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ, जयराम रमेश और अरुण यादव के खिलाफ मध्यप्रदेश के 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वे (सरकार) संविधान के अनुच्छेद 19 (ए) के तहत हमें दिए गए अभिव्यक्ति के हमारे मौलिक अधिकार का हनन कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल में हुए घोटालों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि तब आप (सरकार) कितने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे?’’ पीसी शर्मा ने कहा कि वे जेल जाने के लिए तैयार हैं और प्राथिमिकी से उन्हें डराया नहीं जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पत्र लिखा है तो हाईकोर्ट को इसकी जांच करने दीजिए। जल्दबाजी में प्राथमिकी क्यों दर्ज की गई? भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख