Hanuman Chalisa

कमलनाथ ने कहा, सभी बाढ़ प्रभावितों को 15 अक्टूबर तक वितरित कर दिया जाएगा मुआवजा

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (18:14 IST)
नीमच (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न इलाकों में आई बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को 15 अक्टूबर तक मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा तथा मुआवजे के लिए पूर्व की तरह उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि पीड़ितों के पास सरकार जाएगी तथा उन्हें सरकार के पास नहीं जाना पड़ेगा।
ALSO READ: MP में पेट्रोल 2.91 पैसा, डीजल 2.86 पैसा महंगा, कमलनाथ सरकार 5 ने फीसदी बढ़ाया वैट
कमलनाथ अतिवृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नीमच जिले के ग्राम रामपुरा में बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मालवा, निमाड़, नीमच एवं मंदसौर क्षेत्र में इस बार इतिहास में सर्वाधिक भारी बारिश हुई है। इससे जो नुकसान हुआ है, वह भी बड़ा है।
ALSO READ: नया मोटर व्हीकल एक्ट ‘तुगलकी’ ऑर्डर, सीएम कमलनाथ ने केंद्र सरकार से की रिव्यू की मांग
कमलनाथ ने कहा कि हम इसका आकलन कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार की मदद का इंतजार किए बिना राज्य सरकार ने प्रभावितों को राहत देने का काम 22 सितंबर से शुरू कर दिया है और अगले 15 अक्टूबर तक हर प्रभावित को मदद दे दी जाएगी।
 
कमलनाथ ने कहा कि सरकार आपके साथ है। आपके दु:ख-दर्द, पीड़ा और समस्या के साथ साझी है। बाढ़ की विभीषिका के दौरान मैं हर घंटे की स्थिति की जानकारी ले रहा था और जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था।
 
उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ ही सड़कें, पुल-पुलिया, शासकीय भवन और पेयजल सहित अन्य जो नुकसान हुआ है, उसके सुधार का काम भी तत्काल शुरू किया जाएगा। व्यापारी और किसान की फसलों के नुकसान की भी पूरी भरपाई सरकार करेगी।
 
प्रारंभिक आकलन के अनुसार मध्यप्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से 11,861 करोड़ रुपए की संपत्ति और फसलों का नुकसान हुआ है जिसके चलते राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार से इसकी मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

अगला लेख