Hanuman Chalisa

मुहब्बत की दुकान की बात करने वाले बेचते हैं नफरत का सामान : शिवराज सिंह

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (17:26 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' पर हमला बोलते हुए कहा कि मुहब्बत की दुकान की बात करने वाले लोग नफरत का सामान बेचते हैं। चौहान ने द्रमुक नेताओं के बयानों के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक्स पोस्ट को कोट करते हुए कहा कि ये गठबंधन रंगे हुए लोगों का गठबंधन है, लेकिन जैसे ही ये बोलते हैं, इनकी सच्चाई सामने आ जाती है। 
 
सच्चाई कि ये सनातन विरोधी हैं, सच्चाई कि ये चुनाव के वक्त राम नाम जपते हैं, लेकिन राम नाम से चिढ़ते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई ये है कि ये मोहब्बत की दुकान की करते हैं और सामान नफरत का बेचते हैं।
 
दरअसल, नड्डा ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि विपक्षी गठबंधन की मुम्बई बैठक के दो दिन बाद उदयनिधि स्टालिन का बयान आना, फिर प्रियांक खड़गे का सनातन पर आघात और आज द्रमुक के मंत्री द्वारा ये स्वीकार करना कि विपक्षी गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध में किया गया था, यह सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख