Hanuman Chalisa

सिरफिरा आशिक, दरांते से किए 40 वार, एकतरफा प्यार में ले ली जान

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (17:54 IST)
इंदौर। एकतरफा इश्क में युवती पर धारदार हथियार से करीब 40 वार कर उसकी साजिशन हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने यहां उसके पूर्व सहपाठी को गिरफ्तार किया है। एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान कमलेश साहू (24) के रूप में की गई है। गिरफ्तारी से पहले वह एक स्थानीय होटल में वेटर के रूप में काम कर रहा था।
 
उन्होंने बताया कि साहू ने एक निजी संस्थान की अकाउंटेंट सुप्रिया जैन (24) पर गुरुवार रात दरांते (से करीब 40 वार किए। इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को अस्पताल में सुप्रिया की मौत हो गई। काजी के मुताबिक सुप्रिया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार साहू 'दिमागी सनक' का शिकार है।
 
उन्होंने बताया कि साहू पिछले कई दिनों से सुप्रिया का पीछा कर रहा था। युवती के अन्य लड़कों से बात करने और मिलने-जुलने पर आग-बबूला होकर उसने हफ्ताभर पहले उसकी हत्या की साजिश रची थी। मौका पाते ही उसने गुरुवार रात इसे अमली जामा पहना दिया, जब युवती अपने दफ्तर से घर लौट रही थी।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि सुप्रिया और साहू दमोह जिले के नवोदय स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूली पढ़ाई के दौरान भी उसने सुप्रिया के सामने प्यार का इजहार किया था। लेकिन लड़की द्वारा इस प्रणय निवेदन को खारिज किए जाने पर उसने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख