Hanuman Chalisa

Nisarg Cyclone : निसर्ग तूफान मध्यप्रदेश में भी मचा सकता है तबाही, इंदौर,उज्जैन संभाग में सबसे अधिक होगा असर

70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं : मौसम विभाग

विकास सिंह
मंगलवार, 2 जून 2020 (13:22 IST)
भोपाल। अरब सागर से उठने वाला निसर्ग तूफान मध्यप्रदेश में भी तबाही मचा सकता है। तूफान का सबसे ज्यादा पश्चिमी मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। वेबदुनिया से बातचीत में भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके शाह कहते हैं कि तूफान का असर प्रदेश में दिखाई देना शुरु हो गया है और धार के सरदारपुर में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
 
इसके साथ चक्रवात के असर के चलते इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश का दौर रूक रूक कर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का सबसे अधिक असर इंदौर, उज्जैन संभाग में दिखाई देगा जहां भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
 
वेबदुनिया से बातचीत में पीके शाह कहते हैं कि निसर्ग तूफान का असर पश्चिमी मध्यप्रदेश में आने वाले इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभाग में दिखना शुरु हो गया है और  इसके प्रदेश में 4 से 5 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। तूफान के चलते 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अतिभारी बारिश होने का अनुमान है। तूफान के चलते पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो गया है।
 
निसर्ग तूफान के आगे बढ़ने का असर इंदौर, उज्जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों  में दिखना शुरु हो गया है। वह कहते हैं कि मौसम विभाग तूफान पर नजर रखे हुए है। भोपाल और इंदौर संभाग में कई जिलों में आसमान पर बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है जिससे पारा भी लुढ़क गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख