Hanuman Chalisa

महाकालेश्वर मंदिर में NSA अजित डोभाल, भस्मारती में हुए शामिल

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (15:43 IST)
उज्जैन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। डोभाल मंदिर के आसपास भारी सुरक्षा घेरे के बीच भस्मारती में शामिल हुए और भगवान महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश कर शिवलिंग पर जल भी अर्पित किया।
 
डोभाल तड़के तीन बजकर 50 मिनट के आसपास महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्मारती में शामिल होने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। डोभाल सुबह साढ़े छह बजे के आसपास मंदिर से चले गए। यह लगातार दूसरा दिन है, जब डोभाल ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
डोभाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के शनिवार को खत्म हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद उज्जैन पहुंचे थे। डोभाल शाम को सात बजे के आसपास मंदिर पहुंचे थे और पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ ‘श्री महाकाल लोक’ गलियारे को देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 11 अक्टूबर को 910 मीटर लंबे इस गलियारे का लोकार्पण किया था। 
 
उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग