Hanuman Chalisa

ऑनलाइन मंगाया था जहरीला पदार्थ, Amazon के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Webdunia
शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (21:36 IST)
इंदौर। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) से ऑनलाइन जहरीली वस्तु मंगवाकर खाने पर युवक की मौत के मामले में कंपनी के स्थानीय डिपो मैनेजर और महाराष्ट्र के डीलर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के पिता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की थी। जनसुनवाई में कलेक्टर को भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।

पिछले दिनों इंदौर के एक युवक ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) से जहर मंगवाकर छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले आदित्य वर्मा नामक युवक ने सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, तभी से परिजन लगातार ऐसी कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर परिजनों ने गृहमंत्री से भी मुलाकात की थी। इस पर गृहमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि किसी भी तरह का लाइसेंस न होना और इस तरह की कंपनियों द्वारा जहरीले पदार्थ की ऑनलाइन डिलीवरी करना जांच मैं स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने अमेजॉन कंपनी के इंदौर के मैनेजर सौरभ शर्मा और महाराष्ट्र के डीलर शंकर गाडगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख