Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (18:42 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव प्रक्रिया सोमवार को 27 जनवरी 2020 से शुरू हो गई है। हालांकि अभी राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

प्रक्रिया के तहत पहले दौर में पंचायत के वार्ड सरपंच पद, जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण के लिए सोमवार को पहली सूचना प्रकाशित कर दी गई है। 30 जनवरी को जनपद और जिला पंचायत के वार्ड और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा।

जिला पंचायत के अध्यक्ष के आरक्षण की कार्रवाई राज्य स्तर पर की जाएगी। पंचायत और ग्रामीण विकास अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव के की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही आरक्षण संबंधी सूचना और अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। आरक्षण प्रक्रिया 3 फरवरी तक पूरी होने के बाद आयुक्त पंचायतराज के कार्यालय और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, गैर अनुसूचित क्षेत्र के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए लॉटरी निकालकर आरक्षित किए जांएगे। अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण आबादी के हिसाब से किया जाएगा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए पद लॉटरी प्रक्रिया के तहत आरक्षित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख