Hanuman Chalisa

डेरों पर जिस्मफरोशी का खेल, 11 लड़कियां गिरफ्तार

Webdunia
- मुस्तफा हुसैन, नीमच से
पश्चिमी मध्यप्रदेश के आखिरी जिले नीमच में सोमवार को पुलिस ने देह व्यापार की मंडी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। यह कार्रवाई मुंबई से दिल्ली को जोड़ने वाले महू-नसीराबाद हाईवे पर अंजाम दी गई। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी थाने के प्रभारी टीआई दीपक खत्री ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की जेतपुरा फंटे पर बांछड़ा डेरा में जिस्मफरोशी का खुला खेल चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त 11 युवतियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन लड़कियां नाबालिग हैं। एक युवक भी इन लड़कियों के साथ पुलिस ने पकड़ा है जो राजस्थान का बताया जा रहा है।
 
यह भी बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक पुलिस का वारंटी है जो कि सेक्स रैकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस ने गिरफ्तार युवतियों और युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 372, देह व्यापार अधिनियम 3, 4, 5 लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3 (सी) 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि ज्ञात रहे बीती 18 जुलाई को मप्र के नीमच में देर रात नीमच पुलिस के एक बड़े दस्ते ने महू नसीराबाद फोरलेन किनारे चल रहे ऐसे ही जिस्मफरोशी के बड़े अड्डे पर दबिश देकर जिस्मफरोशी कर रही 19 युवतियों और 15 ग्राहकों को गिरफ्तार किया था।
 
इससे साफ होता है की मुंबई से दिल्ली को जोड़ने वाले इस हाईवे पर बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहे हैं, जो बांछड़ा समुदाय द्वारा संचालित किए जाते हैं। इस समुदाय में जिस्मफरोशी को सामाजिक मान्यता है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो रतलाम से नीमच तक हाइवे पर स्थित 65 गांवों में ऐसे 250 से अधिक अड्‍डे हैं। 
17 लाख का अवैध डोडा चूरा जब्त : मादक पदार्थों के तस्कर तस्करी के नित नए हथकंडे इस्तेमाल करने में लगे है गत दिनों दूध के कंटेनर से डोडा चुरा बरामदगी के बाद सोमवार को पुलिस ने महू-नसीराबाद राजमार्ग पर पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में दवाओं के कंटेनर से 7 क्विंटल 22 किलो अवैध डोडाचूरा जप्त किया, जिसकी कीमत करीब 17 लाख 22 हजार रुपए बताई जा रही है।
 
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया की पिपलिया मंडी पुलिस को सूचना मिली की दवाओं के कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ निकलने वाला है। जिस पर पुलिस पार्टी ने टीआई कमलेश सिंगार के नेतृत्व में घेराबंदी की। पुलिस ने आयशर कंटेनर एचएच48 जे0926 के चालक शाकिर पिता मोहम्मद शब्बीर खान (30) निवासी इशकपुर, निंबाहेड़ा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, योगी सरकार के प्रयास ला रहे रंग

अगला लेख