Hanuman Chalisa

इंदौर में पद्मावती का विरोध, भंसाली का पुतला फूंका

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (14:16 IST)
इंदौर। ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुवार को राजपूत समाज के लोगों ने एक दिसंबर को देशभर में रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती का विरोध किया और फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया। उल्लेखनीय है कि निर्माण के दौरान भी फिल्म का इसी मुद्दे को लेकर काफी विरोध हुआ था। 
 
भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने रानी पद्मावती के गौरवपूर्ण इतिहास से छेड़छाड़ की है। इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भंसाली का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। यहां बापट चौराहा पर क्षत्रिय महासभा के मोहन सेंगर के नेतृत्व में फ़िल्म के निर्माता निर्देशक भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
 
महासभा ने सेंसर बोर्ड से भी मांग की है कि फ़िल्म को सही तरीके से देखकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने वाले दृश्यों को हटाए। इतना ही नहीं क्षत्रिय महासभा ने इंदौर के सभी सिनेमाघरों को पत्र भेजकर फ़िल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फ़िल्म में किसी भी तरह से छेड़छाड़ की गई तो भंसाली को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्‍या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले

बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

सभी देखें

नवीनतम

गारबेटा में ‘योगी-योगी’ के नारे: हजारों की भीड़, ममता सरकार पर CM योगी का तीखा हमला

Ayushman Bharat में UP नंबर-1, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर NHA ने किया सम्मानित, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधा

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा सुनवाई से हटने की मांग ठुकराई

गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण: 120 किमी/घंटा की रफ्तार, मेरठ-प्रयागराज होंगे सीधे जुड़े

Harsha Richhariya बनीं हर्षानंद गिरि, उज्जैन में लिया किया संन्यास, संत क्यों आए विरोध में

अगला लेख