Hanuman Chalisa

सोशल मीडिया पर शहीद जवानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी युवक को पड़ी महंगी

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (21:20 IST)
उमरिया (मध्यप्रदेश)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने 20 साल के एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया।
 
उमरिया के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली निवासी मोंटी खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के संबंध में अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। इस पर कार्रवाई करते हुए मैंने साइबर दस्ते के अधिकारियों को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में मोंटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153ए एवं 153 बी के तहत मामला दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को ही स्थानीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यादव ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है। यदि जांच में और लोगों का नाम आएगा तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं पाली पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार झा ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि मोंटी ने 'मोंटी बाबा एमके' के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पाकिस्तानी झंडा व भीड़ की फोटो अपलोड कर उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख