इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव होंगे भाजपा के महापौर उम्मीदवार

विकास सिंह
मंगलवार, 14 जून 2022 (22:40 IST)
भोपाल। पुष्यमित्र भार्गव इंदौर से भाजपा उम्मीदवार होंगे। इंदौर महापौर उम्मीदवार को लेकर मचा घमासान अब राजधानी भोपाल पहुंच गया है। पुष्यमित्र भार्गव के नाम का ऐलान करने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने इंदौर से सभी बड़े नेताओं के साथ बैठक की। कल सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता के शासकीय पद से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर से अपना अधिकृत महापौर प्रत्याशी घोषित करेगी।

बैठक में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, सुर्दशन गुप्ता, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ-साथ मधु वर्मा भी शामिल थे।
एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे इंदौर के दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन मंत्री हितानंद ने बंद कमरे में बैठक की जिसके बाद पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर आम सहमति बताई।
<

आगामी निकाय चुनाव हेतु भाजपा द्वारा इंदौर से महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में चुने जाने पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (इंदौर खंडपीठ) के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को बधाई एवं प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं!! pic.twitter.com/ucVhw0kUvO

— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) June 14, 2022 >
इंदौर में महापौर उम्मीदवार को लेकर भाजपा के अंदर किस कदर खींचतान रही, इसका नजारा प्रदेश भाजपा दफ्तर में दिखाई दिया। इंदौर के भाजपा नेता जो पार्टी दफ्तर शाम 4 बजे पहुंचे थे वे देर रात तक वहीं डटे रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव के साथ‌ पहली दौर की  बैठक के बाद‌ जब कोई नतीजा नहीं निकला तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी दफ्तर पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इंतजार इंदौर भाजपा के नेता दरवाजे पर खड़े होकर कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री सीधे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ‌ बंद कमरे में बैठ गए। डेढ़ घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे इंदौर के नेताओं को बुलाया और अपना फैसला सुनाया।
<

आगामी निकाय चुनाव हेतु भाजपा द्वारा इंदौर से महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में चुने जाने श्री पुष्यमित्र भार्गव जी को बधाई एवं प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं!!@advpushyamitra @BJP4MP pic.twitter.com/MDrohphiT8

— jitu jirati (jitendra) जीतू जिराती (@jiratijitu) June 14, 2022 >
इंदौर में कांग्रेस की ओर से अपने विधायक संजय शुक्ला को मैदान में उतारने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई थीं। भाजपा पर जातीय समीकरण साधने के साथ किसी ऐसे चेहरे को मैदान में उतारने का दबाव था, जो कांग्रेस उम्मीदवार के चेहरो के चुनौती दे सके।
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर