Hanuman Chalisa

लोकायुक्त छापा, 2 करोड़ का आसामी निकला अफसर

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (14:28 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के स्थानीय निकाय के एक आला ​अधिकारी के ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और उसकी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया।
 
 
लोकायुक्त पुलिस की उज्जैन इकाई के अधीक्षक गीतेश गर्ग ने बताया कि उज्जैन नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रवीन्द्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत मिली है कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर उनके उज्जैन और इंदौर स्थित घरों पर छापे मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि जैन वर्ष 1983 से प्रदेश सरकार की सेवा में हैं। उन्होंने वेतन और आय के अन्य वैध जरियों से अब तक लगभग 1 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि लोकायुक्त पुलिस के छापों में उनकी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।
 
गर्ग ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के छापों से पता चला कि जैन की बेहिसाब संपत्ति में इंदौर में फ्लैट, तीन मंजिला हॉस्टल और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैन के घर से लगभग 3 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। उनके और उनके परिवार वालों के करीब 10 बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। गर्ग ने बताया कि विस्तृत जांच और मूल्यांकन के बाद सरकारी अधिकारी की बेहिसाब संपत्ति का आंकड़ा बढ़ सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख