Hanuman Chalisa

Rain In MP: मध्य प्रदेश में मावठे ने बढ़ाई ठंडक, ओलावृष्टि की भी आशंका

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2023 (12:16 IST)
Rain In MP: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (rain) होने के बाद हवा में हल्की ठंडक है और मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को पश्चिम और पूर्वी मप्र के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।
 
झाबुआ और बड़वानी में भारी वर्षा : सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में झाबुआ जिले में सबसे अधिक 110.3 मिमी (करीब साढ़े 4 इंच) बारिश हुई जबकि बड़वानी जिले में 109 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर में क्रमश: 51 मिमी और 3.6 मिमी बारिश हुई।
 
कई हिस्सों में पारा नीचे गिरा : उन्होंने बताया कि बड़वानी जिले के 9 इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी के बीच भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मप्र के कई हिस्सों और राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हुसैन ने कहा कि राज्य के पूर्वी हिस्सों में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार से बारिश संबंधी गतिविधियां मंद पड़ सकती हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में पारा कुछ डिग्री नीचे गिर गया जिससे दिन का मौसम थोड़ा ठंडा हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख