MP: छतरपुर में 7 साल की बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (21:17 IST)
Rape of 7 year old girl in Chhatarpur : मध्यप्रदेश में छतरपुर (Chhatarpur) जिले के एक गांव में 7 वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार (Rape) के बाद उसे खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को सटई थाना क्षेत्र में हुए इस अपराध के कुछ ही घंटों के भीतर उत्तरप्रदेश के झांसी निवासी 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमन मिश्रा ने कहा कि बालिका के सोमवार दोपहर को लापता होने की सूचना मिली थी और शाम को उसे एक खेत में लावारिस पाया गया। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिश्रा ने बताया कि लड़की ने पुलिस को हमले के बारे में सूचित किया, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

मोदी 3.0 में अहम मंत्रालय BJP ने रखे अपने पास, JDU-TDP को क्या मिला

Manipur Violence : 1 साल से शांति का इंतजार कर रहा मणिपुर, भागवत ने मोदी सरकार को चेताया

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का रहस्यमयी वीडियो, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल

नरेन्द्र मोदी की बड़ी टीम, चुनौतियां भी कम नहीं, रूठने-मनाने का दौर भी शुरू

छत्तीसगढ़ : बलौदा बाजार में कलेक्टर दफ्तर में तोड़फोड़-आगजनी, सतनामी समाज ने बरसाए पत्थर, जानिए क्यों हो रहा है बवाल

चंद्रबाबू नायडू का एलान, अमरावती ही होगी आंध्रप्रदेश की राजधानी

अनुराग ठाकुर की विदाई, मनसुख मांडविया बने खेल मंत्री

मोदी के 27% मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले, 70 मंत्री करोड़पति

संजय राउत ने नीतीश और नायडू को क्यों कहा अतृप्त आत्मा?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभाला कार्यभार, लिया किसानों के कल्याण का संकल्प

अगला लेख