Hanuman Chalisa

शर्मनाक, इंदौर में दो मासूम बहनों से दुष्कर्म

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (23:37 IST)
इंदौर। समाज को शर्मसार कर देने वाली वारदात में यहां एक साल की दुधमुंही बच्ची और उसकी चार वर्षीय सगी बहन को अगवा करने के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि एमजी रोड क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के चौकीदार की दोनों नन्हीं बेटियों को शुक्रवार देर रात मुंह दबाकर अगवा किया गया, जब वे अपने माता-पिता के साथ सो रही थीं। 
 
उन्होंने बताया कि बच्चियों के परिजनों को शनिवार सुबह वारदात का पता चला, जब वे घर में नहीं मिलीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। 
 
मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चियां बदहवास हालत में अपने घर के पास मिलीं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया, 'हमने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी कैमरा वीडियो फुटेज के जरिये उसकी शिनाख्त पुख्ता की जा रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।' 
 
इस बीच, एमवायएच के एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चियों को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।
 
उन्होंने बताया कि इलाज के बाद दोनों बच्चियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनकी सेहत पर बराबर नजर रखी जा रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी में गोमाता के जरिए खेती में 'जीन क्रांति' की तैयारी, IIT कानपुर की खोज से बनेगी 15 गुना ज्यादा असरदार खाद

अगला लेख