होली के बाद महंगाई का झटका, अमूल और मदर डेरी के बाद सांची ने बढ़ाए दूध के दाम

Webdunia
रविवार, 20 मार्च 2022 (17:19 IST)
भोपाल। होली के बाद उपभोक्ताओं पर महंगाई का झटका लगा है। दूध की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी अमूल और मदर डेरी के बाद अब सांची ने अपनी कीमतों में वृद्धि की है। 
 
पहले ही महंगाई से परेशान आम आदमी को होली के 2 दिन बाद ही बड़ा झटका दिया है। यह बढ़ोतरी भोपाल दुग्ध संघ ने की है। 
 
सांची दूध के दामों में 3 से लेकर 5 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ के अनुसार अग्रिम कार्ड उपभोक्ताओं को  21 मार्च से लागू होने वाला नया रेट नहीं देना पड़ेगा और 15 अप्रैल तक उन्हें पुराने दाम पर ही दूध मिलता रहेगा। इसके बाद 16 अप्रैल से उन्हें भी नई कीमतों के मुताबिक दूध दिया जाएगा।
 
दूध के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें लाभ के हिसाब से नहीं जरूरत के हिसाब से देखा जाता है। दूध की जरूरत बच्चों से लेकर हर किसी के लिए है। सरकार एक तरफ जहां आगनवाड़ी में दूध बांटने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर दूध के महंगे होने से आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख