Hanuman Chalisa

रतलाम में तांत्रिक के चक्कर में खौफनाक वारदात, पीट-पीटकर डॉक्टर और उसके 3 साल के बेटे की हत्या

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (14:22 IST)
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में अंधविध्‍वास के चक्कर में परिवार के लोगों ने ही एक डॉक्टर समेत 2 लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में 3 साल का बच्चा भी है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर राजाराम की बहन और उसकी बेटी को हिरासत में लिया है।
 
रतलाम से 22 किमी दूर शिवगढ़ में हुए दिल दहला देने वाले हादसे में मारे गए शख्स की पहचान राजाराम खराड़ी (32) और उनके बेटे आदर्श के रूप में हुई है। राजाराम की पत्नी और मां के साथ भी मारपीट की गई है।
 
जानकारी के अनुसार, इस परिवार को किसी तांत्रिक ने कहा था कि राजाराम के ऊपर डायन और चुड़ैल का साया है। इसी अंधविश्वास के चलते राजाराम के घरवालों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
 
बताया जा रहा है कि राजाराम के घर में दो शादियां थी। एक शादी राजाराम की बहन की थी और दूसरी उनकी भांजी की। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच तांत्रिक के निर्देश पर घर में तंत्र-मंत्र किया गया।
 
तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र करने के बाद कहा कि इस घर में राजाराम और उनके बेटे पर डायन और चुड़ैल का साया है। बस इसी के बाद रिश्तेदारों ने राजाराम और उनके बेटे को इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख