Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रतलाम में बर्निंग ट्रेन, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग

Advertiesment
fire in train
रतलाम के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। घटना के बाद ट्रेन में लगे रेलवे के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जनहानि की सूचना नहीं है। यह हादसा रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। आग एसी कोच बी-1 में लगी, जिसकी चपेट में ट्रेन के दो कोच आ गए।
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के कोटा मंडल के तहत आने वाले विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरीछा स्टेशनों के बीच दिल्ली जा रही तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग लग गई।  इस घटना के कारण आठ से 10 यात्री ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई और ‘लगेज-कम-गार्ड वैन’ में फैल गई। 
 
अधिकारियों ने बताया कि 68 यात्रियों को ले जा रहे कोच को 15 मिनट के भीतर खाली करा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में सुरक्षा उपाय के रूप में ओवरहेड बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद प्रभावित कोच को रेक से अलग कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...