Hanuman Chalisa

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 जुलाई 2025 (12:48 IST)
Satna news in hindi : मध्यप्रदेश के सतना जिले में पिछले दिनों एक ऐसा प्रमाणपत्र जारी किया गया जिसमें एक किसान की वार्षिक आय महज 3 रुपए दर्शाई गई है। सोशल मीडिया पर उसे देश का सबसे गरीब व्यक्ति करार दिया गया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने इसे लिपिकीय त्रुटि करार दिया और नया आय प्रमाणपत्र जारी किया है, जिसमें किसान की आय 30 हजार रुपए सालाना बताया गया है।
 
जिले के कोठी तहसील स्थित नायगांव निवासी श्यामलाल के पुत्र रामस्वरूप के नाम और तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी यह प्रमाण पत्र विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जा रहा है और उपयोगकर्ता इस किसान को देश के सबसे गरीब इंसान के रूप में पेश कर रहे हैं।
 
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर रामस्वरूप के 3 रुपए सालाना आय वाले प्रमाणपत्र को साझा करते हुए प्रशासन पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि मोहन राज में ही मिला भारत का सबसे गरीब आदमी। सतना जिले में एक आय प्रमाणपत्र जारी हुआ। सालाना आमदनी केवल 03.00 रुपए बताई गई है। है ना चौंकाने वाली बात! जनता को गरीब बनाने का मिशन? क्योंकि अब कुर्सी ही खा रही कमीशन।
 
 
कोठी तहसीलदार द्विवेदी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी, जिसे सुधार लिया गया है। नया आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। 25 जुलाई 2025 को रामस्वरूप को नया आय प्रमाणपत्र जारी किया गया, जिसमें उनकी सालाना आय 30,000 रुपए (यानी 2,500 रुपए प्रतिमाह) दर्ज की गई।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख