महाकाल मंदिर अग्निकांड में झुलसे सेवादार की मौत, मुंबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (10:45 IST)
Ujjain news in hindi : होली के त्योहार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के वक्त गुलाल उड़ाए जाने के दौरान लगी आग में झुलसे 14 लोगों में शामिल 79 वर्षीय सेवादार की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। महाकालेश्वर मंदिर में होली के त्योहार पर 25 मार्च को कपूर आरती पर गुलाल गिरने से आग लगी थी।
 
ALSO READ: महाकाल के मंदिर में कैसे लगी आग, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कारण
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के सेवादार सत्यनारायण सोनी (79) को पहले इंदौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मुंबई के ‘नेशनल बर्न्स सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।
 
सिंह ने कहा कि मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान सोनी की जान नहीं बचाई जा सकी। वह मधुमेह से भी पीड़ित थे।

ALSO READ: महाकाल मंदिर मामले में बड़ा एक्शन, संदीप सोनी को हटाया
महाकालेश्वर मंदिर अग्निकांड में झुलसे 3 व्यक्ति इंदौर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती हैं, जबकि अन्य सभी लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख