Hanuman Chalisa

शिवराज को मिला उमा भारती का ‘आशीर्वाद’, प्रीतम लोधी का भी भाजपा में वापसी का रास्ता साफ

विकास सिंह
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (19:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल मे शराबबंदी को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ लगातार मुश्किल खड़ी कर रही उमा भारती ने आज नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती के पैर छुकर आशीर्वाद लिया।

उमा भारती ने खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा 'नई आबकारी नीति के बाद पहली बार शिवराज जी के मेरे घर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार किया एवं आबकारी नीति में मध्य प्रदेश पूरे देश में मॉडल स्टेट बन गया है। इसके लिए नारी शक्ति की तरफ से उनका अभिनंदन किया।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्यामला हिल्स स्थित उमा भारती के घर पहुंचे जहां दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। इस दौरान उमा भारती ने नई शराब नीति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का टीका लगाकार उनका अभिवादन किया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी को लेकर लगातार शिवराज सरकार पर सवाल उठा रही थी। वहीं पिछले दिनों मध्यप्रदेश सरकार ने जब नई शराब नीति में प्रदेश में आहाते बंद करने का फैसला किया था तब उमा भारती ने जमकर सरकार की तारीफ की थी। उमा भारत ने नई शराब नीति को ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय बताते हुए कहा कि नई शराब नीति से मेरे बड़े भाई ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे परम संतोष एवं गौरव प्रदान किया है।

उमा के रिश्तेदार प्रीतम लोधी की जल्द भाजपा में वापसी-वहीं दूसरी ओर उमा भारती के रिश्तेदार और  पिछले दिनों भाजपा से निष्कासित किए गए भाजपा नेता प्रीतम लोधी की जल्द पार्टी में वापसी होने  जा रही है। खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीतम लोधी के पार्टी में वापसी के संकेत दिए है। गौरतलब है कि प्रीतम लोधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से कथावाचकों पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख