चुनावी साल में योगी की राह पर शिवराज, MP में होगा मदरसों का रिव्यू, कांग्रेस ने बताया ध्रुवीकरण की सियासत

विकास सिंह
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (17:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अब शिवराज सरकार योगी मॉडल पर आगे बढ़ती दिख रही है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में मदरसों की जांच की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अवैध मदरसे, संस्थान; जहाँ कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जायेगा। कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसके साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में त्योहारों को देखते हुए प्रतिबंधित संगठनों जेएमबी और पीएफआई की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कांग्रेस ने उठाए सवाल?-वहीं चुनाव साल में शिवराज सरकार के मदरसों की रिव्यू के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि भाजपा ऐसे फैसलों से चुनाव में हिंदू मुस्लिम को मुद्दा बनाना चाहती है और लोगों को हिंदू मुस्लिम में उलझना चाहती है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा भाजपा सरकार चुनाव में जनता से जुड़े विषय़ों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे फैसलों से ध्रुवीकरण की सियासत कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मदरसा बोर्ड सरकार के अधीन काम कर रहा है फिर सरकार को चुनाव के समय मदरसों को रिव्यू की जरूरत क्यों पड़ रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख
More